{"_id":"5c2aa348bdec2256c73ed3cc","slug":"191546298184-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकरी के इच्छुक मेवात के छात्रों-छात्राओ के लिए एक वरदान साबित हो रहा है हरियाणा वक्फ बोर्ड का कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकरी के इच्छुक मेवात के छात्रों-छात्राओ के लिए एक वरदान साबित हो रहा है हरियाणा वक्फ बोर्ड का कोचिंग सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों में सपने जगा रहा वक्फ बोर्ड का कोचिंग सेंटर
-वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने जिले के अन्य खंडों में भी ऐसे केंद्र खोलने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। हरियाणा वक्फ बोर्ड द्वारा पुन्हाना के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खोला गया एसएससी कोचिंग सेंटर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के सपनों को दिशा देने में अहम साबित ह ो रहा है। इससे पहले कोचिंग लेने के लिए युवाओं को दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद जाना पड़ता था, लेकिन वक्फ कोचिंग सेंटर में नाम मात्र की फीस के साथ ही उन्हें अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों से कोचिंग लेने का मौका मिला है। इसी वजह से इस कोचिंग की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ रहा है।
युवाओं की रुचि को देखते हुए हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं पुन्हाना विधायक रहीश खान ने जहां विषय विशेषज्ञों की संख्या बढ़ा दी है, वहीं अब हर दिन तीन शिफ्ट में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने इसके अलावा जिले में कई और केंद्र खोलने की बात कही है। यहां एसएससी के अलावा एचटेट, पुलिस इंस्पेक्टर की भी कोचिंग शुरू कर दी है।
कोचिंग ले रहे वसीम खांन, चंचल, ममता, साहिस्ता और मोहम्मद इमरान का कहना है कि अब से पहले उन्होंने कोचिंग के लिए कई सेंटरों में प्रवेश लिया था, जहां फीस बहुत ज्यादा थी और सभी विषय एक ही ट्रेनर पढ़ाता था। जबकि पुन्हाना में हर विषय के अलग-अलग शिक्षक हैं। इससे उन्हें विषय को अच्छी तरह समझने में मदद मिलती है। यहां नाम मात्र की फीस ली जाती है, इससे हर कोई छात्र यहां कम खर्च पर कोचिंग कर सकता है।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर के समन्यवक प्रोफेसर वसीम अकरम ने बताया की यहां फिलहाल एचटेट, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस, आरपीएफ, एसएससी (जीडी) सहित कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग चल रही है। कोचिंग सेंटर की शुरुआत 8 अक्तूबर से हुई थी, पहले चरण में 217 छात्र-छात्राओं को ग्रुप डी की परीक्षा लिए कोचिंग दी गई। अब एचटेट, पुलिस सब इंस्पेक्टर की कोचिंग चल रही है। कोचिंग सेंटर की स्थापना के बाद ग्रुप डी व हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षाओं में यहां के छात्रों के प्रदर्शन में काफ़ी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा हनीफ कुरैशी जल्द ही लाइब्रेरी की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिससे छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी में काफी सुविधा होगी।
फोटो--पुन्हाना के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कोचिंग लेते छात्र और छात्राऐं