फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नोएडा एयरपोर्ट ------- पहले बंटेगा मुआवजा, फिर ली जाएगी

नोएडा एयरपोर्ट ------- पहले बंटेगा मुआवजा, फिर ली जाएगी

Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट ------- पहले बंटेगा मुआवजा, फिर ली जाएगी
नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन

------------
पहले बंटेगा मुआवजा
फिर ली जाएगी जमीन
- पांच फरवरी से मुआवजा किसानों के खाते में डालने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट की जमीन के लिए पांच जनवरी से धारा-19 लगाने की तैयारी है। उसके एक माह तक आपत्तियां सुनीं जाएंगी। पांच फरवरी से मुआवजे की रकम खाते में डालने और जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट की नींव लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने से पहले रखने की तैयारी है। लखनऊ में बीते दिनों मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव की बैठक में भी इस तरह के निर्देश दिए गए हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। धारा-11 (जमीन लेने की अधिसूचना) लागू करने और आपत्तियां सुनने के बाद अब 5 जनवरी से धारा-19 (अधिग्रहण की धारा) लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद किसान आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसे सुनकर निपटारा कर प्रशासन ठीक एक माह में मुआवजा देकर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। यीडा के ओएसडी दूसरी तरफ कंपनी के चयन के लिए जल्द ही ग्लोबल टेंडर जारी करने की तैयारी में हैं, जिससे कि जमीन मिलने के साथ ही कंपनी का चयन कर लिया जाए। बताया जाता है कि मार्च में चुनावी अधिसूचना लागू हो सकती है। उससे पहले प्रधानमंत्री से समय लेकर इसका शिलान्यास कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed