{"_id":"5c0c0705bdec224151688f3d","slug":"191544292101-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान धर्मसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान धर्मसभा
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
नई पीढ़ी को रामजन्म भूमि आंदोलन
के प्रति जागरूक करना जरूरी: विहिप
------------
- दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होगी धर्मसभा
- साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना
----
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर निर्माण पर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विराट धर्मसभा बुलाई है। विहिप के महामंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि धर्मसभा का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ जोड़ने का है, ताकि 1992 के बाद की पीढ़ी को रामजन्म भूमि आंदोलन की जानकारी हो। युवाओं को धर्मसभा के माध्यम से राम मंदिर से जुड़े विभिन्न पहलुओं के दर्शन कराएंगे और मंदिर निर्माण जल्द शुरू करने के संकल्प को दोहराएंगे। धर्मसभा में हम संदेश देना चाहते हैं कि कुछ लोगों के लिए मंदिर निर्माण भले ही प्राथमिकता में न हो, लेकिन देश के लिए है। मंदिर निर्माण नेपथ्य में नहीं गया है।
धर्मसभा में हिस्सा लेने देश भर से साधु-संत दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी और हरियाणा से साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। संत समाज की ओर से जूना अखाड़े के अवधेशानंद गिरी, रामनंदाचार्य, स्वामी हंसदेवाचार्य, महामंडलेश्वर परमानंद जी, अमर कंटक के हरिहरानंद जी, गुजरात से आचार्य अविचल दास, चिन्मयानंद और कमलनयन दास आदि पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी, विहिप के अध्यक्ष सदाशिव कोकडे, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी धर्मसभा में शामिल होंगे।
-----
16 जगहों पर पार्किंग की सुविधा, मेट्रो से आने की अपील
विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि वाहनों को खड़ा करने के लिए 16 पार्किंग बनाई गई हैं। पार्किंग स्थल पर ही उनके लिए खानपान और जनसुविधा की व्यवस्था की गई है। विहिप की नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली के लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है ताकि राजधानी में जाम व असुविधा न हो।
विज्ञापन
----
पश्चिमी यूपी में अलर्ट
लखनऊ। धर्मसभा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। गृह विभाग को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि विहिप और उसके समर्थित संगठन लगातार छोटी-छोटी सभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर पर्चे भी बांटे जा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस को सतर्क रहना होगा। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि धर्मसभा में काफी संख्या में पश्चिमी यूपी के भी लोग शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।