फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   19 industrial plots valued at 86 crore sold for 238 crore.

Noida News: 86 करोड़ रुपये के 19 औद्योगिक प्लॉट 238 करोड़ रुपये में बिके

Wed, 23 Sep 2026 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
19 industrial plots valued at 86 crore sold for 238 crore.
- नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को करवाई गई ई-नीलामी, 8 हजार वर्ग मीटर से छोटे थे सभी प्लॉट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा में औद्योगिक प्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 8 हजार वर्ग मीटर से छोटे 19 औद्योगिक प्लॉट के लिए हुई ई-नीलामी में भी यह स्पष्ट हुआ। इस ई-नीलामी से प्राधिकरण को 238 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राशि आरक्षित मूल्य 86 करोड़ रुपये से लगभग 152 करोड़ रुपये अधिक है। नोएडा प्राधिकरण ने मई में यह स्कीम लॉन्च की थी। औद्योगिक प्लॉट सेक्टर 3, 6, 7, 9, 10, 80, 164, 162 के शामिल थे। इनका क्षेत्रफल 58.56 वर्ग मीटर से 7990 वर्ग मीटर तक था। इन प्लॅट के लिए प्राधिकरण को 224 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद 195 आवेदकों को योग्य पाया गया। इन योग्य बोलीदाताओं ने बैंक के पोर्टल के माध्यम से आयोजित ई-नीलामी प्रक्रिया में शाम तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राधिकरण के एसीईओ पुष्प राज सिंह ने बताया कि अब आगे जो सफल बोली लगाने वाले हैं उनकी डीपीआर का परीक्षण संभावित निवेश व रोजगार के नए मौकों का आकलन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed