फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तस्करों के चंगुल से पंद्रह गोवंश को कराया मुक्त

तस्करों के चंगुल से पंद्रह गोवंश को कराया मुक्त

Tue, 01 Jan 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
तस्करों के चंगुल से पंद्रह गोवंश को कराया मुक्त
तस्करों के चंगुल से पंद्रह गोवंश को कराया मुक्त
विज्ञापन

दो आरोपी पकड़े, पिकअप में भरकर राजस्थान ले जा रहे थे, सीएस स्टाफ ने नाकाबंदी कर अलग-अलग क्षेत्र से छुड़ाया
आरोपियों के खिलाफ गोसंरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह/तावडू। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी गोतस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने रविवार और मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र से नाका लगाकर 15 गोवंश को मुक्त कराया है। इस मामले में दो आरोपियों को भी काबू किया गया है।
पहले मामले में सीएस स्टाफ नूंह ने मंगलवार अल सुबह तावडू के गांव सिलखो-नूरपुर तस्करों के चंगुल से सात गोवंश को मुक्त कराया है। आरोपी टीम को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गोसंरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएस स्टाफ नूंह के उप सहायक निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए टीम गांव सिलखो-नूरपुर के पास टपकूड़ा जाने वाली सड़क पर मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर से टीम को सूचना मिली कि आरोपी इलियास निवासी गांव लहरवाड़ी जिला नूंह व इमरान निवासी गांव जरौली जिला अलवर मिलकर कर गोकशी का धंधा करते हैं। आरोपी एक पिकअप में कुछ गोवंश को हत्या की नीयत से तावडू की ओर से सीमा के साथ लगते अलवर जिले के गांव सारे कलां लेकर जा रहे हैं। जिन्हें गांव नूरपुर के पास नाकाबंदी कर गोवंश सहित काबू किया जा सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोरक्षा दल के सदस्यों मानू आदि को साथ लेकर मौके पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के कुछ देर बाद एक पिकअप आती दिखाई दी। जिसे नजदीक आने पर टीम ने रुकने का इशारा किया। चालक टीम को देख गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पीछे से अन्य वाहन के आने के कारण आरोपी मौके पर गोवंश से भरी पिकअप को छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर पिकअप में चार बछड़े, दो गाय और एक बछिया सहित कुल सात गोवंश बरामद हुए। जिन्हें मुक्त करा गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गोकशी के लिए राजस्थान लेकर जा रहे गोधन को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को भौंडसी जेल भेज दिया। रविवार शाम स्पेशल स्टाफ-1 को सूचना मिली कि गोतस्कर पिकअप में गोधन को भरकर राजस्थान लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अड़बर चौक पर नाका लगा दिया। इस बीच अड़बर चौक पर पहुंची पिकअप में सवार दो तस्करों में से एक तस्कर भाग गया। पुलिस ने एक तस्कर तैयब गांव कंसाली को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप से चार गोधन बरामद कर संगेल गोशाला में भिजवा दिया। वहीं दूसरा आरोपी मुफीद गांव कंसाली भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नूंह-तावडू रोड स्थित रिपीटर नाके पर पुलिस ने नाका लगाकर पिकअप से चार गोधन बरामद किया है। गोतस्कर पल्ला पहाड़ होते हुए गोधन को भरकर राजस्थान के चुहड़पुर ले जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गोतस्कर सद्दाम गांव कंसाली को काबू किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार को नूंह कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया। स्पेशल स्टाफ-1 के इंचार्ज विजयपाल ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन: पकड़े गए पिकअप के साथ गोरक्षक दल व सीएस टीम के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed