{"_id":"5bafc4d9867a557fe1122753","slug":"181538245849-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र को मिली धूल से आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र को मिली धूल से आजादी
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: औद्योगिक क्षेत्र को मिली धूल से आजादी
फेस-2 व होजरी कांप्लेक्स की 25 किलोमीटर सड़क धूल मुक्त बनाने का काम पूरा
शहर की 375 किलोमीटर लंबी सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाने के साथ धूल मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने ‘डस्ट फ्री जोन’ योजना के तहत 375 किलोमीटर लंबी सड़कों का चयन पिछले महीने किया गया था। इसमें औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 व होजरी कांप्लेक्स की 25 किलोमीटर सड़कों को धूल मुक्त बना दिया गया है।
सड़क किनारे कच्ची पटरी को संवारा गया है। कुछ इसी तरह शहर की अन्य सड़कों के दोनों तरफ काम किया जाएगा। ई-निविदा के जरिये निजी कंपनी को काम सौंपा जा रहा है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि सेक्टर-35, 74, 75, 76, 90, एवं सेक्टर-138, फेस-2 और हौजरी कांप्लेक्स की करीब 100 किलोमीटर लंबी सड़क को पहले चरण में धूल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 25 किलोमीटर सड़क को धूल रहित बनाने का काम पूरा हो गया है, शेष 75 किलोमीटर पर काम तेजी से चल रहा है। सेक्टर-50, 55, 57, 59, 60, 67, 68, 69, 70, 71, 74, 76, 77, 78, 82, 93, 93बी, 115, 120, 122, 123, 137, 140, व 142 के लिए ई-निविदा आमंत्रित की जा रही है। इस योजना का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश सीईओ आलोक टंडन की तरफ से दिए गए हैं। सड़क के दोनों ओर कच्ची पटरियां हरित होने के बाद शहरवासियों को धूल से राहत मिलेगी। योजना के तहत सड़कों के किनारे दूब घास लगाने लगाई जा रही है।