{"_id":"6a7dae0bb7797f7a4c0b5dab","slug":"180-police-personnel-took-to-streets-with-tricolour-conveying-a-message-of-patriotism-in-greater-noida-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: तिरंगे के साथ सड़कों पर निकले 180 पुलिसकर्मी, दिया देशभक्ति का संदेश, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: तिरंगे के साथ सड़कों पर निकले 180 पुलिसकर्मी, दिया देशभक्ति का संदेश, देखें वीडियो
Thu, 13 Aug 2026 05:19 PM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:19 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तिरंगा बाइक रैली निकाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों से 90 दोपहिया वाहनों पर 90 महिला और 90 पुरुष समेत कुल 180 पुलिसकर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन
रैली रिजर्व पुलिस लाइन्स से शुरू होकर सूरजपुर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परी चौक पहुंची। इसके बाद वापस रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचकर रैली का समापन हुआ। रैली का उद्देश्य नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। रैली के दौरान देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीसीपी लाइन्स डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एडीसीपी लाइन्स आरके गौतम, एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन