फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   180 kg banned meat recovered, case registered against 6

180 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
180 kg banned meat recovered, case registered against 6
पुन्हाना। अपराध जांच शाखा पुलिस ने कुहकबान गांव के एक मकान से 180 किलो प्रतिबंधित मांस के अलावा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पप्पू, साकिर, लतीफ, साहिद, गफरुद्दीन निवासी कुहकबान, लतीफ निवासी रायपुर सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अपराध जांच शाखा को सूचना मिली थी की कुहकबान गांव में कुछ लोग गोकशी करते हैं। शनिवार को वह प्रतिबंधित मांस की सप्लाई करने वाले हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मकान से 180 किलो प्रतिबंधित मांस के अलावा कुल्हाड़ी, छुरी सहित बाइक बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पप्पू, साकिर, लतीफ, साहिद, गफरुद्दीन निवासी कुहकबान, लतीफ निवासी रायपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed