{"_id":"5c815f1dbdec22145544d950","slug":"171551982365-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं-----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं-----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित के आसान पेपर से छात्रों में खुशी
आज से शुरू हुई दसवीं की परीक्षा, तनाव में थे छात्र और अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई। पहले दिन छात्रों ने गणित का पेपर दिया। दूसरी ओर बारहवीं के छात्रों ने भूगोल की परीक्षा दी। सुबह गणित के पेपर को लेकर छात्रों में काफी तनाव था, लेकिन आसान प्रश्नपत्र देखकर छात्रों को काफी खुशी हुई। परीक्षा केंद्रों से पेपर देकर बाहर निकले कुछ विद्यार्थियों के चेहरों पर थोड़ा गम तो कुछ के चेहरे बेहद खुश नजर आए। अधिकतर छात्रों ने गणित के पेपर को आसान बताया। सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर निकले छात्रों का कहना था कि पिछले कई साल के मुकाबले इस बार पेपर आसान था। जिन छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों का ढंग से अध्ययन किया। उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। बता दें कि कई सालों से सीबीएसई के गणित का पेपर कठिन होने की वजह से चर्चा में रहा है। इस साल भी परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों के चेहरों पर बच्चों के लिए टेंशन का माहौल देखने को मिला। लेकिन पेपर देकर आए छात्रों की खुशी देख सभी का तनाव दूर हो गया। ब्यूरो