फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुरानी रजिंश के चलते लाठी डंडा से हमला, पांच लोग घायल

पुरानी रजिंश के चलते लाठी डंडा से हमला, पांच लोग घायल

Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रजिंश के चलते लाठी डंडा से हमला, पांच लोग घायल
रंजिश में लाठी, डंडों और सरिये से हमला, पांच लोग घायल
विज्ञापन

- एक की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर, 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। गांव बुराका में रंजिश के कारण एक पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे, रॉड और सरिये से दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नूंह में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित नसीर निवासी गांव बुराका थाना तावडू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी की शाम करीब 4 बजे वह और उसका भतीजा असगर, इरशाद व बेटा मोमीन बुराका कालोनी बाईपास तावडू में मिस्त्री से अपने ट्रक में कार्य करा रहे थे। उसी दौरान आरोपी पक्ष का इरशाद उनके पास आया और गाली गलौच करने लगा। इसका विरोध किया तो वह तैश में आ गया और अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके कुछ देर बाद इरशाद ने अपने साथियों सैकुल, शाकिर, खुर्शीद, मौसम, शहीद, आरिफ उर्फ मूसा, नफीस और जालिम, सभी निवासी गांव बुराका थाना तावडू के साथ मिलकर उनपर लाठी, डंडे व सरिये से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष के इरशाद के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। पीड़ित नसीर ने बताया कि गांव में नंबरदारी का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिसे लेकर आरोपी उनके साथ रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित योजना के तहत उन पर हमला किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed