फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अब 48 घंटे में ऑनलाइन होगा नक्शा पास

अब 48 घंटे में ऑनलाइन होगा नक्शा पास

Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
अब 48 घंटे में ऑनलाइन होगा नक्शा पास
अब 48 घंटे में ऑनलाइन होगा नक्शा पास
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार से शुरू की भवनों के नक्शे पास कराने की ऑनलाइन सेवा
- पहले चरण में समस्त आवासीय और 1000 वर्गमीटर तक के औद्योगिक भवनों का होगा नक्शा पास
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अब नोएडा में समस्त आवासीय और कुछ औद्योगिक इकाईयों के भवनों का ऑनलाइन नक्शा पास होगा। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार से यह व्यवस्था लागू कर दी। व्यवस्था के तहत 48 घंटे में कार्रवाई हो जाएगी।
दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन और नोएडा प्राधिकरण की ओर से जन सामान्य से जुड़े हुए सभी कार्यों को सरल, सुविधाजनक एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करना उच्च प्राथमिकता में शामिल किया गया था। इसी कड़ी में भवनों के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को और आसान बनाने पर बल दिया गया। कोशिश की गई कि 48 घंटे के भीतर इसका समाधान कर दिया जाए। इसी के तहत ऑनलाइन नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने भवन मानचित्र की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) का सॉफ्टवेयर यूपीईसीएल के माध्यम से तैयार कराया गया है। बताया गया कि वर्तमान में 80 प्रतिशत नक्शे आवासीय और औद्योगिक सेक्टर के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में अन्य भवनों का भी ऑनलाइन नक्शा पास
प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह ने बताया कि आवासीय और औद्योगिक के अलावा अन्य भवनों के ऑनलाइन नक्शा पास कराने की कार्रवाई तीन माह में शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में केवल आवासीय और औद्योगिक सेक्टर के भवनों के नक्शे ऑनलाइन पास हो पाएंगे।

ऐसे मिलेगा लाभ
आवेदक को noidaauthorityonline.com पर जाना होगा। यहां नोएडा प्राधिकरण का ऑनलाइन पेज खुलेगा। होम पेज पर ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम का लिंक दिखेगा। यहां जो पेज दिखेगा। उस पर नए आवेदकों को पंजीकरण करना होगा। उसके बाद यह सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा।


यह है विशेषताएं
- आवेदक या संबंधित आर्किटेक्ट की ओर से नक्शा जमा कराए जाने की कार्रवाई किसी भी समय ऑनलाइन की जा सकती है।
- आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल एवं सुलभ बनाई गई है।
- नक्शा जमा होने के बाद 48 घंटे में पास होने की सूचना या आवेदन में किसी तरह की कमी है तो प्राधिकरण की ओर से उसकी सूचना आवेदक को ई-मेल से मिल जाएगी।
- जो नक्शा पास होगा उसका स्वीकृति पत्र ई-मेल के माध्यम से आवेदक को भेजा जाएगा।
- प्राधिकरण में जमा होने वाली धनराशि पेमेंट गेटवे सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा हो सकेगी।
- प्राधिकरण की ओर से बताई गई कमी के बाद 21 दिन तक बिना किसी अतिरिक्त फीस जमा कराए नक्शे में संशोधन पर दोबारा आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी।
- ऑनलाइन जमा होने वाले नक्शों के पास होने की प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शुरुआती जांच के बाद तय किए गए 10 तकनीकी कर्मचारियों का चयन रैंडम विधि से करते हुए उनसे नक्शा जांच कराई जाएगी।
- नक्शा पास होने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर के साथ ईमेल पर आवेदक को प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed