फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17.11 lakh rupees were grabbed in the name of getting an office.

Noida News: ऑफिस दिलाने के नाम पर 17.11 लाख रुपये हड़पे

Thu, 04 Dec 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
17.11 lakh rupees were grabbed in the name of getting an office.
ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गैलेक्टिक सिटी साइबर हब-1 प्रोजेक्ट में ऑफिस स्पेस दिलाने के नाम पर 17.11 लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित कंपनी एग्रीमार्ट केमिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहदेव ने गैलेक्टिक सिटी प्राइवेट लिमिटेड के छह डायरेक्टर्स और दो कर्मचारियों पर साजिश के तहत धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित का कहना है कि उसकी कंपनी का कार्यालय स्वर्ण नगरी में है। वह गैलेक्टिक सिटी साइबर हब-1 नॉलेज पार्क-5 में ऑफिस स्पेस देखने पहुंचा था। वहां कंपनी के कर्मचारी रमन नागर और अंकित कुमार मिले, जिन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है और 3-4 महीने में पूरा कर पजेशन दे दिया जाएगा। कर्मचारियों के विश्वास दिलाने पर सहदेव ने 500 वर्गफीट ऑफिस खरीदने का निर्णय लिया। उन्होंने शुरुआत में 21 हजार बुकिंग अमाउंट जमा किया और फिर कंपनी को दो चेक के माध्यम से 16.90 लाख अदा किए। इस तरह कुल 17.11 लाख की राशि बिल्डर को दी गई। बिल्डर ने उसके नाम से प्रोविजनल अलॉटमेंट फॉर्म भी जारी किया।
विज्ञापन

चार से पांच महीने के बाद जब सहदेव पजेशन की जानकारी लेने साइट पहुंचे तो पाया कि प्रोजेक्ट में कोई प्रगति नहीं हुई है। कई बार पूछने पर कर्मचारी केवल बहाने बनाते रहे। परेशान होकर 21 जून 2025 को फिर साइट पहुंचे, जहां बिल्डर के सभी डायरेक्टर्स रामवीर सिंह, अक्षित पोद्दार, सिद्धार्थ जैन, ऋषभ जैन, अभिनव जैन, पवन जैन मौजूद थे। जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट कर धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed