फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17 thousand cases settled in National Lok Adalat

Noida News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 हजार मामलों का निपटारा

Sun, 14 Sep 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
17 thousand cases settled in National Lok Adalat
पंचकूला। जिला न्यायालय परिसर पंचकूला और उप-मंडल न्यायालय कालका में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हाल्सा) के जारी कार्यक्रम के तहत 17 हजार 941 मामलों का समाधान हुआ
विज्ञापन

लोक अदालत की कार्यवाही जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश सिरोही, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पंचकूला की देखरेख में संपन्न हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, डीएलएसए पंचकूला अपर्णा भारद्वाज ने बताया कि पंचकूला में छह और कालका में एक बेंच का गठन किया गया था। कार्यवाही के दौरान दीवानी, आपराधिक समझौता योग्य, वैवाहिक विवाद, बैंक वसूली, बिजली-पानी बिल, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण और अन्य मामलों पर सुनवाई हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकारों ने सुलह-समझौते से मामलों का निपटारा कराया। डीएलएसए की ओर से पक्षकारों व अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) ने पक्षकारों को मार्गदर्शन दिया और लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed