फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नवरात्र में सजकर तैयार हुए शोरूम

नवरात्र में सजकर तैयार हुए शोरूम

Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र में सजकर तैयार हुए शोरूम

विज्ञापन
वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार खत्म
कंपनियों ने कसी कमर, नवरात्र में छूट की भरमार, ढाई हजार वाहनों की बिक्री की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। वाहन खरीदने के लिये शुभ मुहूर्त का इंतजार करने वालों की मुराद पूरी हो गई है। शुभ काम के लिये नवरात्र से अच्छा कोई समय नहीं। ऐसे में वाहन कंपनियों ने शोरूम सजाकर ग्राहकों के लिये कमर कस ली है। इसके साथ ही बाजार में छूट की भरमार भी है। तीन लाख से बीस की कारों पर डेढ़ लाख की छूट दी जा रही है। जबकि कई कंपनियों ने एक रुपये में बीमा करने का भी ऑफर दिया है। शोरूम मालिकों को भी भारी बिक्री की उम्मीद है। निसान कंपनी ने एक रुपये में बीमा और 40 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया है। डटसन गो कंपनी ने कार पर 40 हजार की छूट दी है। हुंडई की बात करें तो ईयॉन पर 60, आई टेन ग्रैंड पर 75 और एक्सेंट पर 90, एलेंट्रा पर सवा लाख से अधिक तो टयूसॉन पर करीब डेढ़ लाख रुपये की छूट दी है। मारुति ने भी ऑल्टो-800 पर 45 हजार रुपये, सलेरियो पर 55 हजार और वैगन आर पर 65 हजार रुपये तक का ऑफर दिया है। टाटा ने हैक्सा पर 98 हजार रुपये, जेस्ट पर 83 हजार, टियागो पर 40 व नेक्सॉन पर 57 हजार रुपये तक छूट की पेशकश की है। इसके अलावा भी कई बड़ी कंपनियों ने डेढ़ से 2 लाख रुपये का ऑफर देने का दावा किया है। दोपहिया वाहनों पर भी साढे़ 7 हजार रुपये तक छूट दी जा रही है। ट्रैक्टरों पर 50 हजार और अन्य सुविधाएं दी जा रही है।

मुहूर्त देख ले जाएंगे वाहन
कई लोगों ने श्राद्ध में वाहन बुक कराए थे, लेकिन घर लेकर नहीं गए। बुधवार को नवरात्र के पहले दिन मुहूर्त को देखते हुए वाहन घर ले जाएंगे। हालांकि, कई लोगों ने खरीदने और डिलीवरी लेने का समय रात 11:42 बजे मुहूर्त के अनुसार रखा है। जबकि कंपनी कर्मचारियों द्वारा शाम को ही चाबी सौंप दी जाएगी। मगर ग्राहक रात में वाहन लेकर घर को रवाना होंगे।
विज्ञापन


कंपनी ने ग्राहकों के लिए नवरात्र स्पेशल स्कीम के तहत 40 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का ऑफर दिया है। बुधवार से दूसरी कंपनियों ने भी अलग-अलग ऑफर तय किए हैं। नवरात्र में अधिक से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश यादव, महाप्रबंधक कैपिटल हुंडई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed