फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अमर उजाला सेक्टर संवाद: शाम ढलते ही सेक्टर में पसर जाता है सन् नाटा

अमर उजाला सेक्टर संवाद: शाम ढलते ही सेक्टर में पसर जाता है सन् नाटा

Tue, 09 Oct 2018 06:32 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला सेक्टर संवाद: शाम ढलते ही सेक्टर में पसर जाता है सन्
नाटा
अमर उजाला सेक्टर संवाद:
विज्ञापन

--
शाम ढलते ही सेक्टर में पसर जाता है सन्नाटा
- खराब स्ट्रीट लाइट से परेशान हैं सेक्टर-45 के निवासी, 50 फीसदी लाइटें बनीं शोपीस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-45 के निवासी डर के साए में जीने को मजबूर हैं। बिना चारदीवारी के इस सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर रखने में नोएडा प्राधिकरण कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सेक्टर की 50 फीसदी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं, लेकिन प्राधिकरण का विद्युत यांत्रिकी विभाग इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही सेक्टर में सन्नाटा पसर जाता है और स्थानीय लोग घर से बाहर निकलने में डरते हैं।
महज 9 साल पुराना सेक्टर-45 समस्याओं से घिरा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना कि सेक्टर की चारदीवारी न होने से सुबह-शाम असामाजिक तत्वों का सेक्टर में आना जाना लगा रहा है। सेक्टर में कई वारदात हो चुकी हैं। सेक्टर की अंदरूनी सड़कों पर खड़े खंभों पर स्ट्रीट लाइटें महज शोपीस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्युत यांत्रिकी विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला। रात को अंधेरे का फायदा उठाकर आसपास स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोग सेक्टर में घुस जाते हैं। कई बार सेक्टर के गेट तक टूट चुके हैं। सड़क पर चेन स्नेचिंग व पर्स चोरी की वारदात आम हो चुकी हैं। हालात इस कदर खराब हैं कि अंधेरा होने के बाद बाद महिलाएं और बच्चे तो घरों में कैद होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों की मांग हैं कि सेक्टर में एलईडी लाइटें जल्द से जल्द लगवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मवेशियों से होती है परेशानी
शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा हो जाता है। अंधेरे में सेक्टर की सड़कों पर लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों को कई बार लावारिस कुत्ते काट चुके हैं। इसके अलावा अंधेरे में कई बार मवेशियों और लावारिस पशुओं से वाहन टकरा जाते हैं। दिन में भी मवेशी पैदल जा रहे राहगीरों को घायल कर चुके हैं।


समय पर नहीं होती मरम्मत
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय पर स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव किया जाए तो लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। 2011 के बाद सेक्टर में खंभों पर लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन इनकी मरम्मत का कार्य नियमित रूप से नहीं किया गया। नतीजतन, आज आधी से ज्यादा लाइटें खराब हैं और प्राधिकरण हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

कोट

सेक्टर की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने से निवासियों को बड़ी समस्या झेलनी पड़ रही है। कई बार विद्युत यांत्रिक विभाग के अभियंता से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। - योगेंद्र शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
--
सेक्टर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लावारिस कुत्तों व मवेशियों के डर की वजह से रात में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। नोएडा प्राधिकरण को सेक्टर के लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए। - पिंकी चौहान, निवासी

--
खराब स्ट्रीट लाइट ने स्थानीय लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। सेक्टर में अंधेरे की वजह से कई वारदात हो चुकी हैं। नोएडा जैसे हाईटेक शहर में ये ऐसा सेक्टर हैं जहां अंधेरे की वजह से रात को घर से निकलने में डर लगता है। - डॉ. एचके वार्ष्णेय, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed