फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   व्यापारियों का उत्पीड़न करना उचित नहीं

व्यापारियों का उत्पीड़न करना उचित नहीं

Sun, 16 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का उत्पीड़न करना उचित नहीं
हेडिंग: ‘व्यापारियों में बनाया जा रहा भय का माहौल’
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अपर आयुक्त से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी से व्यापारी वर्ग की नाराजगी को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नोएडा इकाई ने अपर आयुक्त अरविंद कुमार व अपर आयुक्त एसआईबी धर्मेंद्र कुमार से मुलाकात की। व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई करके व्यापारियों में भय का माहौल बनाया जा रहा है और छापेमारी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जाए, ताकि व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि अधिकतर व्यापारियों को पूर्ण ज्ञान नहीं है, ऐसे में कार्रवाई से पहले व्यापारियों के लिए कैंप लगाए जाएं और उन्हें उपयोगी दस्तावेज की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए। महामंत्री संदीप चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा लिखित आपत्तियों पर ध्यान देने की जगह व्यापारियों का उत्पीड़न लगातार जारी है। वहीं, अपर आयुक्तों ने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई ऊपर से मिले इनपुट के आधार पर की जा रही है। इस दौरान देखने में आया है कि व्यापारियों द्वारा बुक्स का प्रयोग न के बराबर किया जा रहा है। जल्द ही कैंप लगाकर सभी व्यापारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी भी तरह के दंड से बचा जा सके। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री मनोज भाटी, चंद्रप्रकाश गौड़, मूलचंद गुप्ता, मनोज गोयल, सत्यनारायण गोयल, बाबूलाल बंसल, दिनेश महावर, चेयरमैन रामावतार सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed