फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान 1

बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान 1

Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान 1

विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कर्मचारियों की लापरवाही लगातार उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है। ताजा मामला मीटर के नए कनेक्शन से संबंधित सामने आया है। इसमें कर्मचारियों ने एक उपभोक्ता के दो-दो कनेक्शन शुरू करवा दिए। इसमें से दोनों कनेक्शनों के बिलों को लेकर उपभोक्ता बिजली निगम के चक्कर काट रहा है। सुभाष नगर निवासी उपभोक्ता राजेश ने बताया कि उसने अगस्त 2017 में बिजली निगम में नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। विभाग के कर्मचारियों ने उसकी गलत फाइल बना दी और नए कनेक्शन की जगह उसकी मां के नाम पर पुराने कनेक्शन का नाम बदलने का आवेदन पूरा कर उसका शुल्क वसूल लिया। दोबारा से नए कनेक्शन का आवेदन करवा उसका भी शुल्क भरवा लिया और पहले नाम बदलवाने के लिए जमा करवाई गई राशि को कुछ दिनों में वापस करने का आश्वासन दिया। जिसे लेने के लिए भी उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़े।

राजेश का कहना है कि वह अपनी समस्या के समाधान के लिए कई बार एसडीओ कार्यालय भी गए,लेकिन एक बार भी एसडीओ से मुलाकात नहीं हो सकी। फोन पर मिलने का अनुरोध करने पर भी एसडीओ अभी तक उनसे नहीं मिले। इस मामले में अब राजेश ने ट्वीट कर सीएम पोर्टल पर शिकायत दी है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed