{"_id":"6700d7f4a6c39ac3cf0846b6","slug":"16-year-old-girl-absconded-from-balika-griha-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बालिका गृह से 16 साल की किशोरी फरार, युवक से था प्रेम प्रसंग; परिजनों के साथ रहने से कर दिया था मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बालिका गृह से 16 साल की किशोरी फरार, युवक से था प्रेम प्रसंग; परिजनों के साथ रहने से कर दिया था मना
Sat, 05 Oct 2024 11:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:38 AM IST
सार
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालिका गृह से 16 साल की किशोरी भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालिका गृह से 16 साल की किशोरी भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तलाश शुरू कर दी गई। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज में वह गृह से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से किशोरी भागने में सफल रही।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-44 में रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था। वह युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने जब थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने किशोरी को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। लेकिन, किशोरी ने परिजनों के साथ रहने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बुधवार को उसे राजकीय बालिका गृह को भेजा गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर को वह बालिका गृह से संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। रात में सोने से पहले जब लड़कियों की गणना हुई तो एक किशोरी कम मिली। तत्काल इसकी सूचना सेक्टर-58 थाना की पुलिस को दी गई। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी उसी युवक के साथ गई है। इस मामले में सेक्टर-58 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन