फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16 pieces of evidence and 12 witnesses led Neelu to the gallows.

Noida News: 16 साक्ष्य और 12 गवाहों ने नीलू को फंसी के फंदे तक पहुंचाया

Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
16 pieces of evidence and 12 witnesses led Neelu to the gallows.
सीतापुर।
विज्ञापन

मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के दोषी नीलू की फांसी की सजा में 16 मजबूत साक्ष्य आधार बने। इन साक्ष्यों की वजह से ही मृतका के परिजनों को न्याय मिल सका। खास बात यह है कि अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष जज पोक्सो एक्ट) कोर्ट ने ही डेढ़ वर्ष पहले पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में दोषी पिता को फांसी की सजा सुनाई थी। अब नीलू को फांसी की सजा सुनाई है।
इमलिया सुल्तानपुर निवासी नीलू की सजा में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचायतनामा, फोटो, जहां से शव बरामद हुआ वहां का नक्शा, गिरफ्तारी के बाद दोषी के घर से बरामद मृतका की जूती, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट समेत सभी 16 साक्ष्यों ने यह साबित किया कि पूरी घटना में नीलू संलिप्त रहा है। इसके साथ ही 12 गवाहों ने कोर्ट में बयान भी दिया, जिनमें विवेचक, पोस्टमार्टम करने वाले दो चिकित्सक, मृतका के परिजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश रहे राहुल प्रकाश ने रेउसा निवासी युवक को फांसी की सजा सुनाई थी। दोषी ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। शव को दोषी ने एक टैंक में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय से संतुष्ट दिखे परिजन, छलके आंसू
नीलू को फांसी की सजा मिलने के बाद मासूम के परिजनों ने संतोष जाहिर किया। वह न्याय मिलने से संतुष्ट दिखे। फैसला सुनने के बाद उनके आंसू निकल आए। पिता ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बाद भी उनको न्याय मिला। उन्होंने बताया कि वह घटना वाले दिन भी मजदूरी करने गए थे। पत्नी कोटे पर राशन लेने गई थी। दोषी नीलू के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। नीलू के बेटे ने पढ़ाई छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed