फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16 people including three foreign girls arrested for organizing party illegally in Noida

नोएडा: अवैध रूप से पार्टी आयोजित करने के आरोप में तीन विदेशी युवतियों सहित 16 लोग गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 04:49 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Jun 2021 04:49 PM IST
सार

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित लाला लालचंद फार्म हाउस, राजमहल में कुछ लोग बिना अनुमति के अवैध रूप से पार्टी कर रहे थे और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
16 people including three foreign girls arrested for organizing party illegally in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे इलाके के सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस में बीती रात अवैध रूप से पार्टी आयोजित कर रहे 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित लाला लालचंद फार्म हाउस, राजमहल में कुछ लोग बिना अनुमति के अवैध रूप से पार्टी कर रहे थे और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विशाल बंसल, मोहम्मद तौकीर, तालिब, मोहम्मद आरिफ, फरदीन, शाहिद अली, सोहेल, सुहेल, अनस, मोहम्मद सैफ, अदनान, नावेद तथा विदेशी युवतियों-दिलवर मोक्सदिनोवा, एल्माखिनोवा और माबूदाखोन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि इन लोगों को धारा 144 तथा लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि कोविड-19 के चलते जनपद में धारा-144 तथा महामारी अधिनियम लागू है और इस समय कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के पार्टी नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार 13 आरोपी दिल्ली के निवासी हैं तथा उनके साथ गिरफ्तार की गईं तीन विदेशी युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed