फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16 fabric dyeing units sealed, electricity cut

Noida News: कपड़े की रंगाई करने वाली 16 इकाइयां सील, बिजली काटी

Thu, 01 Jun 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
16 fabric dyeing units sealed, electricity cut
फोटो
विज्ञापन

कपड़े की रंगाई करने वाली 16 इकाइयां सील, बिजली काटी
बहलोलपुर में बिना ट्रीट किए हुए पानी को नालों में बहाने के मामले में की गई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बुधवार को सेक्टर-65 बहलोलपुर स्थित 16 इकाइयों को सील कर बिजली कनेक्शन काट दिए। दो-तीन दिन पहले बहलोलपुर के नाले में कपड़े की रंगाई के बाद बिना ट्रीट किए हुए पानी को नालों में बहाने का मामला सामने आया था। इस दूषित पानी से तेज बदबू आने के साथ हिंडन की जलधारा को भी नुकसान हो रहा था।
रसायनयुक्त पानी को नालों की सहायता से हिंडन नदी में बहाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे ही क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार व पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम बहलोलपुर में कपड़े की रंगाई करने वाली इकाइयों को चिह्नित कर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में मेसर्स राज प्रोसेर्स, शिवम डाइंग, चंदन डाइंग, वरुण गंगवार डाइंग, शुभम प्रिंटर, प्रीति इंटरप्राइजेज, पूजा डायर्स, राधिक डाइंग, सलीम डाइंग, अभय डाइंग, डीवी इंटरप्राइजेज, न्यूरो प्रिंट, शिवा डाइंग, जय बाबा, आरके इंटरप्राइजेल, आशु डाइंग को सील कर दिया गया और बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान अधिकारियों को कुछ लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। मौके पर पुलिस को बुलाकर कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बहलोलपुर के कुछ जागरूक लोगों ने दूषित लाल पानी के प्रवाहित होने का फोटो और वीडियो भेजा था। इसकी जांच कराई गई। मंगलवार को डीएम के साथ पर्यावरण समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया। इसके बाद डीएम ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को कार्रवाई कर सूचित करने के लिए कहा। - विक्रांत तोंगड़, पर्यावरणविद

---
बहलोलपुर गांव में अवैध रूप से कपड़े की रंगाई और स्क्रीन प्रिंटिंग की इकाई चलने की सूचना मिली थी। बुधवार को प्रदूषित जल को प्रवाहित करने वाली 16 इकाइयों को बंद कराकर बिजली कनेक्शन कटवाए गए। - प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed