फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16 arrested for betting in the name of bird-pigeon and rose

चिड़िया-कबूतर और गुलाब के नाम पर सट्टा लगाते 16 गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
16 arrested for betting in the name of bird-pigeon and rose
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने एक चार्ट पर चिड़िया, कबूतर, गुलाब आदि पक्षी और फूलों के नाम पर सट्टा लगाने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक चार्ट पर पक्षी व फूलों की 12 आकृति बनाकर रुपयों के दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से फलैक्स पर बना चार्ट और 18,200 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि सूरजपुर कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ले में कुछ लोग खुलेआम सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक स्थान पर दबिश देकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी एक चार्ट पर पक्षी और फूलों की आकृति बनाकर पर्चियों की बिक्री करते हैं। प्रत्येक पर्ची पर किसी पक्षी या फूल की आकृति दिखती है। हर आकृति पर अलग-अलग रुपये का भुगतान किया जाता है। रुपया लगाने वाले अधिकांश लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को लगाए गए रुपयों से अधिक रकम भी कई बार मिल जाती है। लोग यहां लालच में सट्टा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मऊ निवासी श्रीकांत, बुलंदशहर के राजकपूर, रोहित, लुहारली दादरी के छोटे चौटाले, जारचा के अजय कुमार, सूरजपुर के अशोक कुमार, कालू, रविंद्र, जगपाल सिंह, राजू, बुलंदशहर निवासी छत्रपाल, सूरजपुर के नानक, अंकित, विनोद, भगवान दास, दिनेश के रूप में हुई है। आरोपियों का साथी रवि मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान बुलंदशहर के अजीम रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल तुगलपुर ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। आरोपी पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बहला-फुसलाकर एक साल पहले अपने साथ ले गया था। पीड़िता को पुलिस ने पूर्व में ही बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान के आधार पर अब फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed