{"_id":"5c12f42d42c7925d4425063a","slug":"15447460689-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामपंथी नेता दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामपंथी नेता दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
वामपंथी नेता दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की प्रदेश राज्य कमेटी की प्रतिनिधिमंडल कॉमरेड बृंदा कारात के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पार्टी की तरफ से पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया है कि संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले। उनके हाथों में हथियार भी था। नारे लगाकर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश किए। इन्हीं संगठनों ने 9 दिसंबर की धर्म संसद की तैयारी में मुनिरका, जेएनयू, बवाना, दिल्ली यूनिवर्सिटी में भड़काऊ जुलूस निकाले थे। दिल्ली पुलिस सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशों को रोके। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कारवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में वामपंथी नेता केएम तिवारी, सहबा फारूकी, रविंद्रनाथन समेत कई नेता शामिल हुए। ब्यूरो