{"_id":"5c12f42a42c7925d2f0909ce","slug":"15447460651-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में दहाड़ेंगे केजरीवाल, स्कूल-अस्पताल रैली में खट्टर पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में दहाड़ेंगे केजरीवाल, स्कूल-अस्पताल रैली में खट्टर पर वार
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के लिए भी उपयोगी-
कैथल में दहाड़ेंगे केजरीवाल, स्कूल-अस्पताल रैली में खट्टर पर वार
कैथल में हरियाणा सरकार को घेरेंगे केजरीवाल
- सुरजेवाला व चौटाला के गढ़ में करेंगे स्कूल-अस्पताल रैली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को हरियाणा में स्कूल-अस्पताल रैली करेंगे। वे कैथल में आयोजित रैली में हरियाणा सरकार को घेरेंगे। दिलचस्प यह कैथल कांग्रेस के वरिष्ठ रणदीप सुरजेवाला व इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का गढ़ भी माना जाता है। ऐसे में केजरीवाल इन दोनों नेताओं पर भी हमलावर रहेंगे।
पार्टी रणनीतिकारों को दावा है कि देश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री स्कूल व अस्पताल की रैली करने जा रहा है। केजरीवाल आम लोगों से दिल्ली के अस्पतालों व स्कूलों पर बात करेंगे। साथ ही हरियाणा सरकार समेत दूसरे सभी विपक्षी दलों से सवाल होगा कि वह दिल्ली सरकार जैसी सुविधा हरियाणा वासियों को अभी तक मुहैया क्यों नहीं कर सके। इस दौरान वह हरियाणा के लोगों से दिल्ली दौरे की भी अपील करेंगे। आप हरियाणा के विधानसभा चुनाव को बेहद संजीदगी से ले रही। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रदेश की पारंपरिक जाट बनाम गैर-जाट की राजनीति में फंसना बेहतर नहीं होगा। इसकी जगह पार्टी स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी जैसे बुनियादी मुद्दों के इर्द-गिर्द अपने प्रचार अभियान की रणनीति तैयार की है। इसी रणनीति के तहत अरविंद केजरीवाल अपने हरियाणा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। पार्टी शनिवार की रैली को इस दिशा में अगला पड़ाव मान रही है।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस, भाजपा व इनेलो को चुनौती दी है कि अगर तीनों दलों में हिम्मत है तो वह भी स्कूल-अस्पताल रैली करके दिखाएं। दूसरी तरफ, केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को न्योता दिया था कि वह दिल्ली आकर स्कूलों व अस्पतालों में बदलावों को खुद देख लें। हालांकि, खट्टर इस मकसद से दिल्ली नहीं आए।