फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दूरस्थ शिक्षा के छात्र भी इनोवेशन व रिसर्च पर करेंगे काम

दूरस्थ शिक्षा के छात्र भी इनोवेशन व रिसर्च पर करेंगे काम

Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा के छात्र भी इनोवेशन व रिसर्च पर करेंगे काम
दूरस्थ शिक्षा के छात्र भी रिसर्च पर करेंगे काम
विज्ञापन

- इग्नू ने फेस्टिवल ऑफ आइडिया प्रतियोगिता के लिए रचनात्मक कार्यों पर मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भी इनोवेशन और रिसर्च पर काम करेगा। इसी के तहत विश्वविद्यालय कैंपस में संस्थान नवाचार परिषद (इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल) का गठन किया गया है। परिषद के तहत दूरस्थ शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को आम लोगों की दिक्कतों को दूर करने, शोधकार्यों में निपुण करवाया जाएगा। इसी के तहत इग्नू राष्ट्रीय स्तर पर फेस्टिवल ऑफ आइडिया नाम से प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है। इच्छुक छात्र को 20 जनवरी तक इग्नू को अपने रचनात्मक कार्यों की सूची भेजनी होगी।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, नियमित विश्वविद्यालयों के छात्रों को रचनात्मक कार्यों पर काम करने का मौका मिलता है, जबकि दूरस्थ शिक्षा प्रणाली में छात्र पिछड़ जाते हैं। ऐसे छात्रों को आम छात्रों से जोड़ने के मकसद से संस्थान नवाचार परिषद का गठन किया गया है। छात्रों से कृषि और ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, स्वच्छता व कूड़ा निपटान, स्वास्थ्य सुरक्षा, आधुनिक तकनीकी पर आधारित परिवहन व्यवस्था, शिक्षा आदि विषयों पर अपने रचनात्मक कार्यों की योजना भेजनी होगी।
विज्ञापन

चयनित रचनात्मक कार्यों के आधार पर 28 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उक्त छात्रों को भाग लेने का मौका मिलेगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगइन और ncide@ignou.ac.in पर ईमेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed