फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाजपा चुनाव के वक्त पैसों के लिए वैश्य समाज का इस्तेमाल करती है: आप

भाजपा चुनाव के वक्त पैसों के लिए वैश्य समाज का इस्तेमाल करती है: आप

Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा चुनाव के वक्त पैसों के लिए वैश्य समाज का इस्तेमाल करती है: आप
गोयल के ट्वीट पर आप नेताओं ने दागे सवाल
विज्ञापन

कहा, भाजपा के चुनाव के वक्त पैसों के लिए करती है वैश्य समाज का इस्तेमाल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मतदाता सूची से नाम कटवाने के मुद्दे पर जमकर राजनीति जारी है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के ट्वीट पर आप नेताओं ने ट्वीट वार शुरू कर कई सवाल दागे। गोयल ने ट्वीट पर कहा था दिल्ली के मतदाता सूची से वैश्य समाज का नाम कटवाने का आप की ओर से लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। मोदी सरकार के 73 कैबिनेट मंत्रियों में से 2 मंत्री वैश्य समाज के हैं। इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से पूछा कि भाजपा ने कुल 8 लाख वैश्य मतदाताओं में से 4 लाख वैश्य समाज के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से क्यों कटवाए।
उन्होंने कहा, ‘भाजपा की नोटबंदी, जीएसटी जैसे गलत नीतियों की वजह से व्यापरियों का व्यापार चौपट हो गया। इसीलिए वैश्य समाज इस बार भाजपा को वोट नहीं दे रहा। इसका मतलब आप उनके वोट कटवाएंगे? ’ राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने लिखा, ‘दिल्ली कैबिनेट के सात में से 2 सदस्य वैश्य समाज से हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष वैश्य है। भाजपा का 80 प्रतिशत चंदा यह समाज देता है, फिर 73 में से केवल 2 मंत्री इस वर्ग के हैं। क्या मजाक है विजय गोयल जी?’’ संजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा कि नौकरशाह बीके बंसल को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया। उन्होंने अपने स्युसाइड नोट में साफ तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिखा था। बंसल भी वैश्य समाज के थे। इस घटना से यह साफ है की भाजपा बनिया विरोधी पार्टी है।
विज्ञापन


कोट-1
आप नेता दिलीप पांडेय ने सवाल किया कि भाजपा का अद्भुत वैश्य प्रेम का मर्म-तुम चंदा देते रहो, हम धंधा उजाड़ते जाएंगे। तुम मंच सजाते रहो, हम रेड करते जाएंगे। तुम लंच खिलाते रहो, हम सीलिंग करवाते जाएंगे। एंटी वैश्य वाले भाजपा का खेल खत्म।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप पांडेय, उत्तरी-पूर्वी लोकसभा प्रभारी

कोट-2
भाजपा का वैश्य प्रेम सिर्फ चुनाव के समय दिखता है, क्योंकि उन्हें इस समाज से चंदा चाहिए। चुनाव के बाद वो इन्हें नोटबंदी, जीएसटी और सीलिंग जैसे तोहफे देते हैं।
आतिशी, पूर्वी लोकसभा प्रभारी

कोट-3
विजय गोयल जी, मोदी का वैश्यों को तोहफा। नोटबंदी करके धंधा बर्बाद किया, सीलिंग से किस्मत सील की, जीएसटी ने व्यापर खत्म किया, देश भर में वैश्य पर रेड और अब वोट भी कटवा रहे हैं। साफ है मोदी वैश्यों के लिए हानिकारक है।

सौरभ भरद्वाज, मुख्य प्रवक्ता, आप

कोट-4
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने वैश्य समाज के एक भी सदस्य को टिकट नहीं दिया। वो भी तब जब उनका 80 प्रतिशत चंदा इसी समाज से आता है। भाजपा इस समाज के खिलाफ है।
राघव चड्ढा, आप नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed