फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सौदर्यकरण के विरोध में व्यापारियों ने धरना दिया

सौदर्यकरण के विरोध में व्यापारियों ने धरना दिया

Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सौदर्यकरण के विरोध में व्यापारियों ने धरना दिया

विज्ञापन
सौंदर्यीकरण के विरोध में व्यापारियों ने धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर व्यापारियों का एक तबका विरोध कर रहा है। टाऊन हॉल के सामने व्यापारियों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों ने दिल्ली के उपराज्यपाल से अपील की है कि चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण के नाम पर व्यापारियों को परेशान करना बंद करवाएं। व्यापारियों ने कहा है कि जिस तरह मेट्रो के निर्माण में किसी तरह की बाधा नहीं हुई, ठीक इसी तरह सौंदर्यीकरण का काम होना चाहिए।

धरने पर बैठे व्यापारी अशोक जैन का कहना था कि सौंदर्यीकरण के दौरान व्यापारियों को सभी सेवाएं निर्बाध रूप से मिलनी चाहिए। व्यापार चौपट ना हो, इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी से पुरानी दिल्ली इलाके का व्यापार चौपट हो जाएगा। मूलचंद गुप्ता, मुरारी लाल वशिष्ठ, महेश नागर, राजीव मेहरा समेत शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता धरने में शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed