फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विचारधाराओं को परे रखकर शिक्षा पर हो बात: योगेंद्र यादव

विचारधाराओं को परे रखकर शिक्षा पर हो बात: योगेंद्र यादव

Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
विचारधाराओं को परे रखकर शिक्षा पर हो बात: योगेंद्र यादव
विचारधाराओं को परे रखकर शिक्षा पर हो बात: योगेंद्र यादव
विज्ञापन

- शिक्षा के भारतीयकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था पर संजीदा विमर्श सार्वजनिक मंचों से गायब हो गए हैं। शिक्षा की विषय वस्तु पर बातचीत तो गुजरे जमाने की बात हो गई है। यादव शनिवार शाम एमएलडी सेवाश्रम की तरफ से सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स क्लब इंस्टीट्यूट में शिक्षा के भारतीयकरण विषय पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में शिक्षाविद् अतुल कोठारी, इंदौर के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के प्रो. पीएन मिश्रा, बीएचयू के प्रोफेसर रहे दीनबंधु पांडेय, इलाहाबाद के केजीवी संस्थान के अजित कुमार, रामजस स्कूल के चेयरमैन देवेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले बुद्धिजीवी मौजूद थे।

योगेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा का भारतीयकरण आज की जरूरत है। इसके लिए न सिर्फ विषय वस्तु में बदलाव करना होगा, बल्कि मातृ भाषा को भी बढ़ावा देना है। आज जिस तरह से शिक्षा के नाम पर कूड़ा परोसा जा रहा है, उसकी काट भारतीयकरण में ही दिखती है। इसके लिए लाल व भगवा रंग, विचारधाराओं से परे जाकर हमें सिर्फ शिक्षा पर सोचना है। दूसरी तरफ अतुल कोठारी ने कहा कि शिक्षा का स्रोत हमारे देश की जरूरतों, संस्कृति व प्रकृति के अनुरूप होने चाहिए। शिक्षा सिर्फ सरकार का विषय नहीं है, सरकार का दायित्व नीति बनाने व संसाधन जुटाने तक है, इसकी जिम्मेदारी समाज पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed