{"_id":"5c0c06fdbdec224169397a61","slug":"1544292133122018-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी रैगलुशन 2018 की दिक्कतों पर कमेटी को दें सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी रैगलुशन 2018 की दिक्कतों पर कमेटी को दें सुझाव
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी रेगलुेशन 2018 की दिक्कतों पर कमेटी को दें सुझाव
- यूजीसी ने कहा, शिक्षक, छात्र व विश्वविद्यालय 15 तक भेज सकते हैं आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों को यदि यूजीसी रेगुलेशन 2018 (विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में शिक्षकों व अन्य कर्मियों की नियुक्ति व अन्य मापदंड) के संबंध में कोई दिक्कत है तो वे अपनी आपत्ति भेज सकते है। शिक्षकों, छात्रों व विश्वविद्यालयों के सुझावों के आधार पर यूजीसी द्वारा गठित कमेटी रिपोर्ट तैयार करके यूजीसी को देगी।
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन के मुताबिक, दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कमेटी गठित की गई है। कमेटी का काम पंद्रह दिसंबर तक यूजीसी रेगुलेशन 2018 के तहत आने वाली शिकायतों व सुझावों पर रिपोर्ट तैयार करना होगा। इसी के तहत कमेटी उन दिक्कतों को सुलझाने के लिए सरकार को सुझाव भी देगी।