फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दढिसंबर, 2019 तक 30 हजार खरीदारों को मिलेगा फ्लैट

दढिसंबर, 2019 तक 30 हजार खरीदारों को मिलेगा फ्लैट

Fri, 07 Dec 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दढिसंबर, 2019 तक 30 हजार खरीदारों को मिलेगा फ्लैट

विज्ञापन
दिसंबर, 2019 तक 30 हजार खरीदारों को मिलेगा आशियाना
बैठक में 7 बिल्डरों ने किया वादा, रेरा अध्यक्ष ने 14 परियोजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को सेक्टर गामा-दो स्थित कार्यालय में सात बिल्डरों के साथ बैठक की। साथ ही 14 परियोजनाओं की समीक्षा की। बिल्डरों ने दिसंबर, 2019 तक 30 हजार खरीदारों को फ्लैट देने का वादा किया है। अध्यक्ष ने जल्द से जल्द प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया इस काम में दो सलाहकार रेरा की मदद कर रहे है। वहीं, बैठक में बिल्डरों से निर्माण कार्य की प्रगति, रेरा में विचाराधीन मामलों और प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा के बारे में पूछा गया। बिल्डरों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराकर कब्जा देने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि लॉजिक्स ग्रुप तीन प्रोजेक्ट में 8,257 फ्लैट हैं। टूडे होम्स के दो प्रोजेक्ट में 2,427, रुद्रा बिल्डविल के दो प्रोजेक्ट में 2,870, मासकॉट होम्स के एक प्रोजेक्ट में 700 फ्लैट, ओमैक्स के दो प्रोजेक्ट में 2,980, सुपरटेक के दो प्रोजेक्ट में 9,965 और राजेश प्रोजेक्ट में 2,816 फ्लैट हैं। बलविंदर कुमार ने बताया कि ज्यादातर प्रोजेक्ट का काम सही चल रहा है। दो माह से अगले साल दिसंबर तक सभी फ्लैट पर खरीदारों को कब्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन


सुनवाई में खरीदार ने निकाली भड़ास
पीठ एक और दो के अलावा सचिव अबरार अहमद ने मामलों पर सुनवाई की। पीठ वन ने कुल 60 मामलों को सुना। सुनवाई के दौरान सन सिटी और सन वर्ल्ड प्रोजेक्ट के खरीदारों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। पीठ ने बिल्डर से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। पीठ दो ने 72 मामलों को सुना। सभी में बिल्डरों से जवाब मांगा गया है। उधर, रेरा के सचिव ने अ पंजीकृत प्रोजेक्टों के 31 मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed