फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली-एनसीआर के निगम-प्राधिकरणों को प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर काम करने का आदेश

दिल्ली-एनसीआर के निगम-प्राधिकरणों को प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर काम करने का आदेश

Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के निगम-प्राधिकरणों को प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर काम करने का आदेश
एनसीआर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


सर्वाधिक 21 प्रदूषित जगहों के हालात पर पाएं काबू

सीपीसीबी की टास्क फोर्स बैठक में दिल्ली-एनसीआर के निगम-प्राधिकरणों को दिया आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टास्क फोर्स बैठक में दिल्ली और उससे जुड़े एनसीआर के शहरों के संबंधित निगम और प्राधिकरणों को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रदूषण के 21 हॉटस्पाट (जहां ज्यादा प्रदूषण है) पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। साथ ही बहुत खराब श्रेणी वाली वायु गुणवत्ता को कम से कम एक पायदान नीचे उतारकर खराब श्रेणी में पहुंचाने की कोशिश में तेजी लाएं। वहीं, लोनी-भोपुरा में दोबारा वायु प्रदूषण की जांच के लिए भी आदेश दिया गया है।
मंगलवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टास्क फोर्स बैठक की गई। बैठक में आईटी डिवीजन ने सूचित किया कि सोशल मीडिया पर आम लोगों के जरिये की जा रही शिकायतों के निपटारे में तेजी आई है। टास्क फोर्स ने कहा कि दिल्ली और उससे जुड़े नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम अपने यहां के प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर काम करें।
विज्ञापन


दिल्ली के सर्वाधिक प्रदूषण वाले स्थान
आनंद विहार, बवाना, सीआरआरआई मथुरा रोड, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, द्वारका सेक्टर-8, जहांगीरपुरी, मुंडका, एनएसआईटी द्वारका, नरेला, ओखला फेज-2, आरके पुरम, रोहिणी, शादीपुर और वजीरपुर दिल्ली के सर्वाधिक प्रदूषण वाले स्थान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर में इन जगहों पर ज्यादा प्रदूषण
फरीदाबाद में सेक्टर 16ए, गुरुग्राम में विकास सदन, गाजियाबाद में वसुंधरा, ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-3 का क्षेत्र, नोएडा सेक्टर-125 और राजस्थान में आरआईआईसीओ औद्योगिक क्षेत्र-3 एनसीआर में प्रदूषण के हॉटस्पॉट बने हुए हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed