फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चुनाव चिन्ह हासिल करने मामला-- चुनाव अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में दिनाकरण के खिलाफ आरोप तय

चुनाव चिन्ह हासिल करने मामला-- चुनाव अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में दिनाकरण के खिलाफ आरोप तय

Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह हासिल करने मामला-- चुनाव अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में दिनाकरण के खिलाफ आरोप तय
खबर बाहर भेज दी गई है, देख लें।
विज्ञापन


रिश्वत मामले में दिनाकरण के खिलाफ आरोप तय
चुनाव चिह्न हासिल करने का मामला

17 दिसंबर को होंगे गवाहों के बयान और अगली सुनवाई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने दो पत्ती वाला चुनाव चिह्न हासिल करने के लिए चुनाव अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में अन्नाद्रमुक के पूर्व नेता टीटीवी दिनाकरण के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा-120 बी (आपराधिक साजिश रचने), 201 (साक्ष्यों को नष्ट करने) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आपराधिक षड्यंत्र के तहत आरोप तय किए हैं।
विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज के समक्ष अन्नाद्रमुक के पूर्व नेता दिनाकरण पेश हुए। मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने खुद को बेकसूर बताया। इस बीच अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ मामला चलाने की मंजूरी दे दी। इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज कराने के साथ अगली सुनवाई 17 दिसंबर को मुकर्रर की। गत 17 नवंबर को अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए थे। दिनाकरण ने अन्नाद्रमुक पार्टी से निकाले जाने के बाद अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम नाम से पार्टी का गठन किया था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2017 में अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें बताया गया था कि शशिकला की अगुवाई वाले अन्नाद्रमुक के धड़े के लिए दो पत्ती वाला चुनाव चिह्न हासिल करने के लिहाज से चंद्रशेखर ने दिनाकरण तथा अन्य के साथ मिलकर चुनाव अधिकारियों को रिश्वत देने का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अप्रैल 2017 में दिनाकरण को गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस मामले में कथित बिचौलिये सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने, साक्ष्यों को नष्ट करने एवं भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत सुनवाई शुरू की गई थी। इसके साथ ही दिनाकरण के सहयोगी टीपी मल्लिकार्जुन तथा बी कुमार नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ भी सुनवाई शुरू की गई।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed