{"_id":"5c047f85bdec22418644ee90","slug":"15437987047-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के असर को कई गुना बढ़ा रहा पानी में अमोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के असर को कई गुना बढ़ा रहा पानी में अमोनिया
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी संकट के साथ
लोगों पर प्रदूषण के असर को
बढ़ा रहा पानी का अमोनिया
- डॉक्टर बोले, शरीर में जाने पर दिल की बीमारियों का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के पानी में अमोनिया बढ़ने से डॉक्टर चिंतित हैं। उनका कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य पर इसकी दोहरी मार पड़ रही है।
मैक्स अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश मल्होत्रा के मुताबिक, अमोनिया युक्त पानी मिलने से दिल्ली वालों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। हवा और पानी दोनों इंसान के शारीरिक विकास और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं, लेकिन दिल्ली एकमात्र ऐसा शहर है, जहां दोनों ही इंसान के लिए जहरीले हो चुके हैं। वायु प्रदूषण के साथ पानी के रूप में अमोनिया के शरीर में जाने से लोगों को दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि शरीर में अमोनिया ज्यादा मात्रा में जाने के कारण रक्त में रसायन मिश्रित होगा। इससे लोगों को दिल, दिमाग, फेफड़े, किडनी और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसकी शुरुआत यूरिन में जलन से हो सकती है।
एम्स के प्रोफेसर नवल किशोर की मानें तो अमोनिया चाहे किसी भी माध्यम से शरीर में जाए, इंसान के लिए खतरनाक है। दिल्ली वालों के लिए हवा और पानी दोनों ही जहर बन चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नहाने के वक्त भी पानी को उबालकर इस्तेमाल में लाएं। साथ ही, कीटाणुनाशक दवाओं को पानी में डालकर स्नान करें, ताकि त्वचा पर इसका प्रभाव नहीं पड़े।