फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शाही सवारी पैलेस ऑन व्हील्स पर्यटकों को लेकर रवाना

शाही सवारी पैलेस ऑन व्हील्स पर्यटकों को लेकर रवाना

Thu, 22 Nov 2018 06:35 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
शाही सवारी पैलेस ऑन व्हील्स पर्यटकों को लेकर रवाना
शाही सवारी पैलेस ऑन व्हील्स 42 पर्यटकों को लेकर रवाना
विज्ञापन

- यात्रा के लिए प्रति सवारी 2.40 लाख का टिकट, 10 साल बाद स्टीम इंजन से चलाई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । रेलवे की शाही सवारी बुधवार को सफदरजंग स्टेशन से पर्यटकों को लेकर रवाना हो गई। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन के यात्रियों ने पहली बार स्टीम इंजन ‘आजाद’ का भी लुत्फ उठाया। हालांकि पटेल नगर के बाद ट्रेन का इंजन बदल दिया गया।
शाही सवारी वाली इस ट्रेन से कुल 42 पर्यटक रवाना हुए। यात्रियों को फूलमाला पहना कर ट्रेन को रवाना किया गया। प्रति यात्रियों से यात्रा के लिए कुल 2 लाख 40 हजार रुपये लिए गए। यात्रियों को 15 किलोमीटर तक भाप से चालित इंजन की सवारी कराई गई। 10 साल बाद इस ट्रेन को स्टीम इंजन से चलाई गई। राजा महाराजाओं की राजसी ठाठ के साथ पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को बुधवार की शाम रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सफरदजंग से जयपुर, सवाई माधवपुर, चित्तौड़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर व आगरा तक यात्रियों को पर्यटन के लिए घुमा कर वापस दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


पहली बार भाप इंजन के साथ दौड़ी ट्रेन
भारत की आजादी के दौरान भारत पहुंची 7200 सिरीज की यह ट्रेन भाप इंजन के साथ पहली बार दौड़ी। इस ट्रेन में कई कैटगरी हैं। ट्रेन को राजस्थान टूर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की तरफ से चलाया जाता है। शाही ट्रेन में यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 40 हजार रुपये एक रात के लिए वसूला जाता है। कुल 7 रात और 8 दिन का सफर यह ट्रेन कराती है। अक्टूबर से मार्च तक यह ट्रेन रेल ट्रैक पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है खासियत
शाही सवारी वाली ट्रेन में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। ट्रेन को बाहर से काफी खूबसूरत लुक दिया गया है। अंदर बेहतरीन कारपेट, स्नानघर के साथ-साथ सभी जगह पर एलईडी लाइट लगाई गई है। पूरे ट्रेन में बायो टॉयलेट लगाया गया है। दोनों रेस्तरां और बार को यात्रियों के लिए नए तरीके से डिजाइन किया गया है। सोने के लिए फाइव स्टार होटल की तरह बिस्तर लगाए गए हैं।



यात्रा से अलग अनुभूति होगी, प्राचीन संस्कृति को जानने का मिलेगा मौका
परिवार के साथ यात्रा कर रहे एनआरआई मुकेश सिंह का कहना था कि इस यात्रा से राजा महाराजाओं के बारे में जानने को मिलेगा। बच्चे भी प्राचीन भारतीय संस्कृति व परंपराओं से अवगत होंगे। अन्य विदेशी सैलानियों का कहना था पैलेस ऑन व्हील नाम से ही पता चलता है कि यह ट्रेन चलती-फिरती महलों वाली सुविधा से युक्त होगी। इसमें यात्रा करने से एक अलग ही अनुभूति होगी। यात्रा पर निकले बच्चों व महिलाओं में स्टीम इंजन व ट्रेन के भीतरी सौंदर्य को लेकर सबसे अधिक उत्साह दिखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed