फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हाईकोर्ट ने स्पीड गवर्नर के मुद्दे पर सरकार से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने स्पीड गवर्नर के मुद्दे पर सरकार से मांगा जवाब

Thu, 22 Nov 2018 06:40 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने स्पीड गवर्नर के मुद्दे पर सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने स्पीड गवर्नर के मुद्दे पर सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने सभी व्यावसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर कर दिया था अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। व्यावसायिक वाहनों में अनिवार्य रूप से स्पीड गवर्नर लगाये जाने संबंधी आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। सरकार ने व्यावसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य कर दिया था।
मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने सरकार से पूछा है कि व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी में कौन-कौन से वाहन आते हैं। वह इस पर चार हफ्ते में जवाब दें। उसने सरकार से स्पीड गवर्नर नहीं लगाने वाले वाहनों के खिलाफ अगली सुनवाई तक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया। खंडपीठ ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

सरकार ने 17 जुलाई को अधिसूचना जारी कर सभी व्यावसायिक वाहन जैसे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाले वाहन, इंटर स्टेट परमिट, नेशनल परमिट वाले वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य कर दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि यह नियम अक्टूबर 2015 से पहले खरीदे गए वाहनों पर लागू होगा। इस आदेश के बाद व्यावसायिक वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा, खतरनाक सामान ले जाने वाले डंपर के लिए 60 किमी प्रति घंटा तथा स्कूल बस के लिए 40 किमी प्रति घंटा तय कर दी थी। एक संस्था कॉमर्शियल वेकिल वेलफेयर एसोसिएशन ने व्यावसायिक वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाने के आदेश को चुनौती दी है। उसने सरकार के इस अधिसूचना को असंवैधानिक एवं भेदभावपूर्ण बताकर निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed