फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आधार डाटा लीक मामले की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 14 जनवरी 2014 को

आधार डाटा लीक मामले की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 14 जनवरी 2014 को

Tue, 20 Nov 2018 06:44 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
आधार डाटा लीक मामले की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 14 जनवरी 2014 को
डाटा लीक : यूआईडीएआई को मिला चार सप्ताह का समय
विज्ञापन

अब 14 फरवरी को दाखिल करना होगा जवाब

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को आधार डाटा लीक मामले में जवाब दाखिल करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को चार सप्ताह का समय और दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी 2019 को होगी।
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस रविन्द्र भट्ट और प्रतीक जालन की पीठ ने के समक्ष प्राधिकरण ने पीठ के समक्ष डाटा लीक मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय की मांग की थी। इसके बाद पीठ ने सुनवाई का समय बढ़ा दिया।
विज्ञापन

केरल के एक वकील शमनाद बशीर की याचिका पर बीते 21 अगस्त को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए यूआईडीएआई और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। पीठ ने केंद्र और यूआईडीएआर्ई को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में वकील ने कहा कि पीठ केंद्र सरकार को दिशानिर्देश जारी करे कि वो लोगों को या तो आधार से बाहर निकलने का विकल्प दें या यूआईडीएआई के सभी डाटा नष्ट करने का आदेश दें। याचिका में कहा गया है कि आधार के डाटा लीक होने से लोगों की व्यक्तिगत सूचनाएं बाहर गई हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एक मीडिया संस्थान द्वारा महज 50 रुपये में आधार का डाटा लीक करवाया गया। डाटा लीक के पीछे यूआईडीएआई की लापरवाही है। याचिका में आधार के डाटा लीक होने की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed