फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions for scrapping old vehicles

Noida News: पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के निर्देश

Mon, 24 Aug 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Instructions for scrapping old vehicles
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में परिवर्तन योजना की समीक्षा बैठक की। पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कराने और नए बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। परिवहन विभाग को स्क्रैपिंग प्रक्रिया सुगम बनाने और नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ उदित नारायण पाण्डेय ने योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के एनसीआर के आठ जिलों में पुराने ट्रकों और बसों को स्क्रैप कराया जाएगा। इसके स्थान पर नए बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर वाहन स्वामियों को प्रोत्साहन मिलेगा। नए वाहन खरीदने पर मोटर यान कर में 100 फीसदी और प्रयुक्त वाहन खरीदने पर 50 फीसदी छूट दस वर्ष तक मान्य रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed