{"_id":"5bf1c072bdec22697f681248","slug":"154257014720-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी से ग्रेनो मैट्रो डिपो तक बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी से ग्रेनो मैट्रो डिपो तक बस चलाने की मांग
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
दादरी से ग्रेनो मैट्रो डिपो तक बस चलाने की मांग
ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर से ग्रेटर नोएडा के मेट्रो स्टेशन तक बसें चलाने की मांग को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डा. आनंद आर्य ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए बस सेवा संचालित कराने की मांग की जाती रही है। 15 दिनों के बाद मैट्रो ट्रेन का संचालन होने की संभावना है। जिससे लोगों को दादरी समेत दूसरे स्थानों के लिए आने जाने में दिक्कतें होगी। इसके लिए दादरी से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क, प्राधिकरण कार्यालय रूट बनाकर बसें चलाने की मांग की गई है। वहीं परी चौक तक बस सेवा होने पर लोगों को मथुरा, वृृंदावन, आगरा समेत दूसरे स्थानों के लिए आने-जाने के लिए सुविधा होगी। ब्यूरो