फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वसंतकुंज इलाके में सड़क दुर्घटना में वकील की मौत

वसंतकुंज इलाके में सड़क दुर्घटना में वकील की मौत

Sun, 18 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
वसंतकुंज इलाके में सड़क दुर्घटना में वकील की मौत
वसंत कुंज इलाके में सड़क हादसे में वकील की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंत कुंज इलाके में शनिवार रात वकील की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ व डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने वकील को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के समय वकील दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौट रहे थे।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार देबनजन परिवार के साथ बी-तीन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी में रहते थे। उनके पिता देवाशीष सरकारी नौकरी से रिटायर हैं। परिवार में इकलौटा बेटा देबनजन (25) लॉ की पढ़ाई करने के बाद कोर्ट में प्रेटिक्स कर रहा था। शनिवार रात को वह घर लौट रहे थे। तभी आसफ अली रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर नेशनल प्लांट जीनोम रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने पेड़ व डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय वहां से गुजर रही कॉल सेंटर की कैब मौके पर रुकी। कैब में सवार लोगों ने चालक वकील को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जेब से मिले कार्ड से मृतक की पहचान हुई तो परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। हादसे के समय देबनजन नशे में थे या नही पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed