फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एबीवीपी ने एनएसयूआई पर किया पलटवार

एबीवीपी ने एनएसयूआई पर किया पलटवार

Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने एनएसयूआई पर किया पलटवार
एबीवीपी का एनएसयूआई पर पलटवार
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष राकी तुसीड़ और राष्ट्रीय मंत्री अक्षय कुमार पर आरोप लगा डीयू से पूछी कार्रवाई
- फर्जीवाड़े को लेकर डीयू प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने फर्जीवाड़े को लेकर अब एनएसयूआई पर पलटवार किया है। एनएसयूआई के पूर्व डूसू अध्यक्ष राकी तुसीड़ और राष्ट्रीय मंत्री अक्षय कुमार पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए कार्रवाई न करने पर डीयू प्रशासन से जवाब मांगा है। इसे लेकर एबीवीपी ने डीयू प्रॉक्टर को शनिवार को ज्ञापन भी सौंपा। परिषद ने प्रशासन पर एनएसयूआई से मिलीभगत का आरोप लगाया।

एबीवीपी का आरोप है कि डूसू के पूर्व अध्यक्ष राकी तुसीड़ ने डीयू के बौद्ध दर्शन विभाग में प्रवेश लेते समय अपने नाम में हेराफेरी की और गलत शपथ पत्र देकर नामांकन किया था। साथ ही, एनएसयूआई के ही राष्ट्रीय मंत्री अक्षय कुमार ने डीयू के बौद्ध दर्शन विभाग में पीएचडी में प्रवेश लेते समय फर्जी डिग्री लगाई। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना का कहना है कि इन दोनों मामलों में कई माह पहले ही प्रशासन को प्रमाण के साथ जानकारी दी गई थी। इन मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी ने कई बार प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद भी प्रशासन ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। भरत खटाना ने कहा कि प्रमाण होने के बाद भी अब तक इन दोनों मामलों में कार्रवाई नहीं हुई। इससे लगता है कि प्रशासन की एनएसयूआई के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी बड़ा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed