फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्वगुरु बनेगा:सतपाल महाराज

अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्वगुरु बनेगा:सतपाल महाराज

Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्वगुरु बनेगा:सतपाल महाराज
अध्यात्मिक शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा : सतपाल महाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अध्यात्मिक शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। जब हम स्वयं बदलेंगे तभी हमारा परिवार, गांव, शहर, देश व विश्व में परिवर्तन होगा। अध्यात्मिक शक्ति से भारत पहले भी संसार का सिरमौर रह चुका है। यह बातें मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित हंस जयंती पर समाजसेवी सतपाल महाराज ने कही।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार सारे विश्व के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इन समस्याओं का समाधान हम सबको मिलकर करना है। हमें प्रेम, अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में एकता की भावना को मजबूत करना होगा। हम सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सद्भावना की मशाल जलानी होगी। प्रदूषण की बढ़ती समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसके नियंत्रण पर हमें जोर देना होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया ने कहा कि सद्भावना सम्मेलनों में जो लाखों लोग जुड़ते हैं, वे सतपाल महाराज की विचारधारा के साथ-साथ भारत माता के साथ जुड़ते हैं। समारोह में विदेशों से भी कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed