फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केजरीवाल ने अपने अर्बन नक्सली चरित्र का प्रमाण दिया है:मनोज तिवारी

केजरीवाल ने अपने अर्बन नक्सली चरित्र का प्रमाण दिया है:मनोज तिवारी

Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल ने अपने अर्बन नक्सली चरित्र का प्रमाण दिया है:मनोज तिवारी
केजरीवाल ने अर्बन नक्सली चरित्र का दिया प्रमाण : तिवारी
विज्ञापन

- आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के समर्थन वाले बयान पर भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू के सीबीआई को राज्य में नहीं घुसने देने के बयान का समर्थन करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल का समर्थन उनके अर्बन नक्सली चरित्र का प्रमाण है।

तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के मामले में घिरे हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंत्री सतेंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ आयकर विभाग जांच कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संवैधानिक संस्था पर बयान देना भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता को उजागर करता है। संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को संविधान का अनादर करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तिवारी ने कहा कि इससे पूर्व भी केजीरवाल केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। वे दिल्ली के विकास कार्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में राजनीतिक विस्तार में जुटे हैं। मुख्यमंत्री खुद दिल्ली के चीफ सेक्रेट्री के साथ मारपीट के आरोप में जमानत पर हैं। आपराधिक छवि के नेता का भ्रष्टाचार पर बयान देना अपनी दागदार छवि को पाक-साफ दिखाने के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed