{"_id":"5bda41b8bdec2269871ee85b","slug":"15410302884-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ल्लि में रन फॉर यूनिटी, हर जिले में पटेल की हुई जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ल्लि में रन फॉर यूनिटी, हर जिले में पटेल की हुई जय-जयकार
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हर जिले में सरदार की जय-जयकार
धूमधाम से मनाई गई लौहपुरुष की 143वीं जयंती, भाजपा ने कराईं रन फॉर यूनिटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुधवार को जयंती पर पूरी दिल्ली में हर ओर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जय-जयकार हुई। पटेली की 143वीं जयंती पर राजधानी में सर्वाधिक कार्यक्रम हुए। भाजपा ने जिला स्तर पर रन फॉर यूनिटी के आयोजन किए। स्कूलों से लेकर ऑफिस तक हर जगह पटेल जयंती मनी। कुछ इलाकों में भव्य कार्यक्रम भी हुए। हालांकि, इस बीच सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था बाधित रही। इसका असर नई दिल्ली क्षेत्र में भी दिखा।
नेशनल स्टेडियम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इंडिया गेट से गुजरी इस दौड़ में पांच बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपिंयन मैरी कॉम, जिम्नास्ट दीपा कर्माकर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाड़ी, नेशनल सर्विस स्कीम, नेशनल युवा केंद्र के 2000 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल रहे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके नेतृत्व में नई दिल्ली स्टेशन से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी कनाट सर्कस इनर सर्कल रूट से गुजरी। इसमें रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, सदस्य रोलिंग स्टॉक राजेश अग्रवाल, सदस्य इंजीनियरिंग विश्वेश चौबे, स्काउट एवं गाइड और बड़ी संख्या में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गोकलपुरी में आयोजित एकता दौड़ में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने भाग लिया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से 12ई पटपड़गंज में फाइन होम सोसायटी चौक से एकता दौड़ शुरू हुई। यहां महापौर बिपिन बिहारी सिंह, काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली विद्यार्थी और स्कूली बच्चे पहुंचे। दौड़ बुद्धा पार्क मयूर विहार पाकेट-1 पर समाप्त हुई।
संसद मार्ग पर हुआ अखंडता यज्ञ
केंद्रीय आर्य युवक परिषद ने सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय अखंडता यज्ञ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि भारत विभाजन के लिए सरदार पटेल नहीं, बल्कि जिन्ना जिम्मेदार थे। पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को उन्होंने गैरजिम्मेदाराना बताया। संगठन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा।