{"_id":"5bda41b1bdec226939028701","slug":"154103028174-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फेज-4 का प्रोजेक्ट लगभग क्लीयर-मनीष सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फेज-4 का प्रोजेक्ट लगभग क्लीयर-मनीष सिसोदिया
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो फेज-4 प्रोजेक्ट लगभग
क्लीयर : मनीष सिसोदिया
- अनौपचारिक मंजूरी जल्द संभव, परिवहन विभाग तैयार कर रहा कैबिनेट नोट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेट्रो के फेज-4 को दिल्ली सरकार जल्द औपचारिक मंजूरी दे सकती है। परिवहन विभाग इसका कैबिनेट नोट तैयार कर रहा है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रोजेक्ट लगभग क्लीयर है। जल्द ही इससे जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा।
मेट्रो भवन में पिंक लाइन के सेक्शन के उद्घाटन के लिए पहुंचे सिसोदिया ने कहा कि मेट्रो फेज-4 को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हैं। कुछ समय से फेज-4 को लेकर कुछ विभागीय अटकलें चल रहीं थीं, लेकिन अब इस फेज को जल्द शुरू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम कैबिनेट नोट बनाने में जुटी है। नोट परिवहन मंत्री को सौंपा जाएगा। वे मुख्यमंत्री से इस पर चर्चा करेंगे। इस नोट में प्रोजेक्ट की डीपीआर, लागत, कॉरिडोर, डिमांड, फायदा और कमाई आदि की जानकारी होगी। फेज-4 के लिए पहले चुने गए 6 कॉरिडोर की पुरानी डीपीआर को बिना बदलाव मंजूरी दे सकती है।
ये हैं फेज-4 के संभावित कॉरिडोर
मौजपुर-मजलिस पार्क, रिठाला बवाना नरेला, आरके आश्रम मकुंदपुर जनकपुरी, इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, एयरपोर्ट-तुगलकाबाद और लाजपतनगर-छतरपुर। इन सभी की कुल लंबाई 103.93 किमी होगी।