फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हॉकी इंडिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने कीर्ति आजाद से मांगा जवाब

हॉकी इंडिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने कीर्ति आजाद से मांगा जवाब

Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने कीर्ति आजाद से मांगा जवाब
हॉकी इंडिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने कीर्ति आजाद से मांगा जवाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) द्वारा हॉकी इंडिया पर कुछ दस्तावेज मुहैया नहंी कराने पर जुर्माना लगाने से जुड़े मामले में भाजपा सांसद कीर्ति आजाद से जवाब मांगा है। इस मामले में जुर्माना लगाने के लिए जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को चुनौती देने के लिए हॉकी इंडिया खेल निकाय ने याचिका दायर की थी।
न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने मामले की सुनवाई करते हुए सीआईसी के 22 अक्टूबर के आदेश पर कोई अंतरिम स्थगन देने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वह कोई आदेश पारित करने से पहले दूसरे पक्ष केंद्रीय सूचना आयोग और कीर्ति आजाद की बात सुनना चाहते हैं। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख एक नवंबर मुकर्रर की है।
विज्ञापन

सीआईसी ने हॉकी इंडिया (एचआई) को निर्देश दिया कि वह आजाद द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत अपने आवेदन में मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराए। सीआईसी ने आजाद के सितंबर 2015 के आवेदन पर यह निर्देश दिया था। आजाद ने वर्ष 2013 से हॉकी इंडिया लीग के लिए प्रायोजित रकम, दलाली के रूप में चुकाई गई रकम, वकीलों और वाद पर होने वाले खर्च का विवरण मांगा था। इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने गोपनीय दस्तावेजों की जानकारी मांगे जाने को भी चुनौदी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed