{"_id":"5bd7a9f4bdec226944240660","slug":"15408603653-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सुरक्षा के लिए महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सुरक्षा के लिए महापंचायत
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सुरक्षा के लिए महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । साकेत स्थित सरकारी स्कूल में छात्र द्वारा शिक्षक पर हमले के विरोध शनिवार को सरकारी स्कूल शिक्षक संघ (जीएसटीए) ने महापंचायत की। इसका आयोजन उसी विद्यालय में हुआ, जहां शिक्षक पर हमला हुआ था। महापंचायत में शिक्षकों ने सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी।
जीएसटीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर छिकारा व महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें मांग रखी जाएगी कि सरकार शिक्षकों की सुरक्षा के लिए क्या करेगी। अजयवीर ने कहा कि सरकार ने यदि शिक्षकों की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं किया तो दिल्ली के शिक्षक 20 नवंबर से दिल्ली सचिवालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षक की हत्या हो जाने के बाद भी सरकार ने सुरक्षा के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है। जीएसटीए की ओर से दिए गए सुझावों के बाद भी उन्हें लागू नहीं किए गए हैं।