{"_id":"5bc53b81bdec2269565719a6","slug":"15396524528140-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया विहार में 140 एमजीडी का लगेगा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया विहार में 140 एमजीडी का लगेगा प्लांट
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड : सोनिया विहार में लगेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
सबहेड: दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में फैसला, संगम विहार और देवली की विभिन्न कॉलोनियों में पानी की पाइप लाइनें भी बिछेंगी
प्वाइंटर : 140 एमजीडी क्षमता का प्लांट लगाने के लिए यमुना से होगी पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । सोनिया विहार में नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, संगम विहार व देवली की विभिन्न कॉलोनियों में पानी की पाइप लाइनें भी बिछाई जाएंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में सोमवार को इसका फैसला लिया गया।
बोर्ड ने फैसला लिया है कि सोनिया विहार में नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। 140 एमजीडी (मिलियन गैलेन पर डे) क्षमता का प्लांट लगाने के लिए कच्चे पानी की आपूर्ति यमुना नदी से होगी। अधिकारी बताते हैं कि अभी करीब 900 एमजीडी पानी की सलाई होती है। लेकिन गर्मियों में पानी की मांग 1140 एमजीडी तक चली जाती है। इससे आम लोगों को खासी परेशानी होगी । नया प्लांट चालू होने के बाद काफी हद तक दिक्कत कम हो जाएगी। इसके अलावा दूसरे कई तरीकों पर काम किया जा रहा है। बोर्ड ने ओखला ड्रेनेज जोन के तहत संगम विहार की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस इलाके की साफ-सफाई बेहतर करने के लिए बदरपुर सब-जोन में सीवरेज सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए ताजपुर में 10 एमजीडी डिसेंट्रलाइज्ड वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। वहीं, बदरपुर विधानसभा की ताजपुर कॉलोनी में सीवर लाइन डाली जाएगी। इससे तकरीबन 5.71 लाख लोगों को फायदा होगा।
विकास शुल्क की छूट स्कीम बढ़ाई गइर्
विकास शुल्क में छूट स्कीम को 31 मार्च, 2019 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले स्कीम के तहत जल बोर्ड ने सीवर और पानी के नए कनेक्शन पर डेवलपमेंट चार्ज को 450 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया था। वहीं, योजना 31 अक्टूबर, 2018 तक ही थी। अब इसकी अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जल स्रोतों को किया जाएगा पुनर्जीवित
दिल्ली में पानी के स्रोतों को बढ़ाने की दिशा में दिल्ली जल बोर्ड 93 वाटर बॉडीज को पुनर्जीवित करने की योजना को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। आईआईटी दिल्ली को इसका कंसल्टेंड नियुक्त किया गया है। आईआईटी प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर आगे का काम होगा।
जल बोर्ड के अन्य फैसले
- बनरेला वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तहत हामिदपुर में पड़ेगी सीवर लाइन।
- शिव एन्क्लेव की कॉलोनियों में सीवर की सुविधा मिलेगी। इससे मुंडका विधानसभा की निलोठी एक्सटेंशन, नांगलोई, अमृतपुरी रणहोला, निलोठी रोड, अमृतापुरी ब्लॉक सी, रणहोला गांव, टेकचंद कॉलोनी मेन रोड इत्यादि इलाकों को फायदा मिलेगा।
- नांगल देवात गांव में अब दिल्ली जल बोर्ड का फिल्टर्ड वाटर मुहैया कराया जाएगा।
- तुगलकाबाद में चुरिया मोहल्ला, संत मोहल्ला, बाल्मीकि मोहल्ला और सुभाष कॉलोनी में पाइप लाइन पड़ेगी। इससे ट्यूबेल पर निर्भरता खत्म होगी।
- देवली विधानसभा की ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, बी 1 ब्लॉक, बी ब्लॉक वाई एरिया, संगम विहार ए ब्लॉक जैसी कच्ची कॉलोनियों में भी पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की होगी।