फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाजपा किसान मोर्चा ने पेट्रोल-डीजल दरों में कटौती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

भाजपा किसान मोर्चा ने पेट्रोल-डीजल दरों में कटौती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Oct 2018 06:32 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने पेट्रोल-डीजल दरों में कटौती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की दरों में कटौती की मांग
विज्ञापन

- भाजपा किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कम से कम 5 रुपये कम हों दरें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की दरों में की गई ढाई रुपये की कटौती के बावजूद पुन: तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर भाजपा का दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए पांच रुपये की कटौती करने की मांग की।
मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मान के नेतृत्व मे चंदगीराम अखाड़ा से लेकर दिल्ली विधानसभा तक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता ने कहा कि 5 रुपये कम दाम पर पेट्रोल-डीजल गत कई दिनों से अन्य राज्यों में मिल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता के अहंकार में डूबे हैं। दिल्ली की जनता और उसके कल्याण से उनका कोई सरोकार नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री किसानों के दिल्ली में आने को लेकर गलत बयानबाजी करते हैं। वहीं, दूसरी ओर बाहर से आई एक बीमार बच्ची का इलाज कराने तक से मना कर देते हैं।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मान ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ट्यूबवेल पर फिक्स चार्ज 125 रुपये प्रति किलो वाट बढ़ाकर किसानों पर अत्याचार करने का काम किया है। दिल्ली से धारा 81 और धारा 33 एवं बिजली पर फिक्स चार्ज जब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हटाते, दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा नहीं देते, तब तक किसान मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। मुख्यमंत्री को चैन से नहीं बैठने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed