फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   before inauguration of sky walk in delhi politics starts kejriwal says do it let us work

स्काईवॉक शुरू होने से पहले सियासत गरमाई, केजरीवाल बोले- 'वो कर लें उद्घाटन, हमें काम करने दें'

Sat, 13 Oct 2018 04:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
before inauguration of sky walk in delhi politics starts kejriwal says do it let us work
स्काई वॉक - फोटो : अमर उजाला

आईटीओ पर तैयार हो रहे स्काईवॉक का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 15 अक्तूबर को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि, उद्घाटन से पहले ही इस मसले पर सियासत शुरू हो गई है। उद्घाटन समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत किसी भी मंत्री को निमंत्रण नहीं मिला है।

विज्ञापन


दरअसल, स्काईवॉक का निर्माण केंद्र की आर्थिक मदद से दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने किया है। अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इसे आम लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं। निमंत्रण न मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कोई बात नहीं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार को सिर्फ काम करना है। दिल्ली अच्छी बननी चाहिए। दिल्ली के लोगों की जिंदगी में सुधार लाना हमारा मकसद है। दूसरी तरफ, दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि आयोजन से कोई शिकायत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही तंज कसा कि वह उद्घाटन कर लें, लेकिन दिल्ली सरकार को काम करने दें। उनका कहना है कि पहले आईटीओ पर सामान्य फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना थी। उनके दखल के बाद पूरा डिजाइन बदला गया। अब स्काईवाक तैयार है।


कई प्वाइंट को जोड़ेगा स्काईवॉक
आईटीओ पर लंबे वक्त से स्काईवाक बनाने का प्रस्ताव था। काफी लंबी कवायद के बाद बीते साल नवंबर में इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसके बनने से चारों तरफ जाने वाली सड़कों के सभी प्वाइंट इससे जुड़ जायेंगे। इसकी कुल लंबाई 570 मीटर है। माना जा रहा है कि इसके खुलने से करीब 40 हजार राहगीरों को फायदा होगा। बहादुरशाह जफर मार्ग, तिलक मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, सिंकदरा रोड और मथुरा रोड पर चलने के लिए उन्हें भारी वाहनों के बीच सड़क पर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed