{"_id":"5bbd266c867a55283926c6f5","slug":"153912277114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग के खिलाफ बोले तिवारी ने व्यापारियों को दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग के खिलाफ बोले तिवारी ने व्यापारियों को दिया आश्वासन
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलिंग पर तिवारी ने व्यापारियों को दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को अमर कॉलोनी में सीलिंग का विरोध कर रहे व्यापारियों से मुलाकात की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तिवारी ने बताया कि व्यापारियों के मुद्दों को लेकर कल शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ और एल एंड डीओ के अधिकारियों के साथ हमने मीटिंग रखी है। इसमें आपकी समस्याओं को हम उनके सामने रखेंगे। तिवारी ने कहा की सीलिंग के मुद्दे को कुछ लोग दल-दल समझते हैं। ऐसे नेता और अधिकारी अलग मिट्टी के होंगे, लेकिन मैं अलग मिट्टी का बना हूं। आपकी पीड़ा मुझे बेचैन कर देती है। रोते हुए बच्चे और हाथ जोड़े बुजुर्ग मॉनिटरिंग कमेटी के सामने नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि अत्याचारी, बेईमान, भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कमेटी सीलिंग का उद्योग चला रही है। ऐसे अधिकारियों के खातों की जांच होनी चाहिए।